मुंबई की बारिश से थमी साहो की रफ़्तार, बुधवार को इतनी हुई कमाई

बॉक्स ऑफ़िस पर साहो की रफ़्तार बुधवार को थम गयी। फिर भी मंगलवार के मुक़ाबले फ़िल्म के कलेक्शंस में ज़्यादा गिरावट नहीं आयी। ट्रेड जानकारों के मुताबिक़ साहो ने बुधवार को 6.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।


 


हिंदी फ़िल्मों का सबसे अधिक कलेक्शन मुंबई टेरीटरी से आता है। बुधवार को मुंबई में भारी बारिश हुई, जिसका असर साहो (हिंदी) के कलेक्शंस पर भी माना जा रहा है। अब अगर बुधवार के कलेक्शन जोड़ दें तो फ़िल्म का 6 दिनों का कलेक्शन 109.28 करोड़ रुपये हो गया है। शुक्रवार से साहो के सामने नितेश तिवारी की फ़िल्म छिछोरे आ जाएगी, जिससे ठीक-ठाक चुनौती मिलने की सम्भावना है। नितेश इससे पहले 'दंगल' जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म दे चुके हैं। लिहाज़ा 'छिछोरे' को लेकर दर्शकों में एक उत्सुकता तो रहेगी।