रंगोली चंदेल ने 'गॉडफादर' स्‍टार से की बहन कंगना रनौत की तुलना

रंगोली चंदेल ने अपनी बहन कंगना रनौत की तुलना लेजंडरी आइकन मार्लन ब्रैंडो से की है। रंगोली ने ट्वीट किया कि दोनों के बीच समानताएं ध्यान देने योग्य हैं। उन्‍होंने बताया कि कैसे नेटिव अमेरिकन्‍स के हॉलिवुड ट्रीटमेंट के लिए प्रोटेस्‍ट में 'द गॉडफादर' स्‍टार ने 1973 में ऑस्‍कर स्‍वीकार करने से इनकार कर दिया था।






रंगोली ने लिखा, 'मैं यहां कई समानताएं नहीं देखने का नाटक नहीं कर सकती हूं। कंगना हमेशा से हिंदुओं (नेटिव इंडियंस) के अनादर किए जाने वाले चित्रण से परेशान रही हैं। ग्रैट टैलंट ब्रैंडो की तरह कंगना को भी पूरे देश से सम्‍मान मिला है। उन्‍होंने भी जरूरी सवालों को पूछकर अपनी पॉप्‍युलैरिटी का इस्‍तेमाल किया, उन्‍होंने भी फिल्‍म अवॉर्ड्स से इनकार किया। वाह!! रोंगटे खड़े हो रहे हैं।'