पांच गर्लफ्रेंड' के साथ नजर आए नेहा धूपिया के पति, अभिनेता ने कहा, 'उखाड़ ले जो उखाड़ना है'

बॉलीवुड अभिनेत्री और रियलिटी शो एमटीवी रोडीज की होस्ट नेहा धूपिया को इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने एमटीवी रोडीज के ऑडिशन में एक लड़के के लिए गाली का इस्तेमाल उस समय किया जब उसने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने पांच ब्वॉयफ्रेंड रखते हुए उसको धोखा दिया। जिसकी वजह से उसने अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मार दिया। ये सुनकर नेहा धूपिया भड़क जाती हैं और बीच शो में उसको गाली देने लगती हैं। इतना ही नहीं नेहा लड़के से कहती हैं कि लड़की की मर्जी है कि वो कितने ब्वॉयफ्रेंड बनाए या फिर किसके साथ रिश्ते में रहे।